पुलिस परेड में शस्त्र परीक्षण और दंगा नियंत्रण तकनीकों की दी गई जानकारी,एसएसपी अयोध्या के निर्देशन में हुई अभ्यास परेड
संजय यादव,अयोध्या।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवन्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक क्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।परेड की शुरुआत में उपस्थित पुलिस बल को शारीरिक रूप से फिट रखने हेतु दौड़ कराई गई और टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन बनाए रखने की अभ्यासिक विधियाँ सिखाई गईं। इसके साथ ही परेड का निरीक्षण करते हुए एसपी ग्रामीण ने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इसके उपरांत परेड में भाग ले रहे पुलिस बल का शस्त्र परीक्षण किया गया और दंगा नियंत्रण में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों व तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बल को आपात स्थिति में की जाने वाली प्राथमिक कार्रवाई, स्थिति का आंकलन, और सावधानियों के बारे में गहराई से अवगत कराया।एसपी ग्रामीण बलवन्त कुमार चौधरी ने बॉडी वॉर्न कैमरा, डैशबोर्ड कैमरा, ड्रोन कैमरा जैसे आधुनिक निगरानी उपकरणों के सही उपयोग के टिप्स दिए और उनके संचालन के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पुलिस बल को वर्तमान तकनीकी युग में सतर्क, अनुशासित और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। इस तरह की परेड न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाने में सहायक होती हैं, बल्कि टीम भावना और सामूहिक कार्यशैली को भी मजबूत करती हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





