- रामनगरी दर्शन को आए परिवार की बेटी से होटल में दरिंदगी
होटल मालिक के साले ने की किशोरी से छेड़छाड़
दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी
कार्यवाही-सीओ आशुतोष त्रिपाठी
अयोध्या।श्रद्धा की नगरी अयोध्या में एक परिवार के साथ जो घटा, उसने न सिर्फ उनकी आस्था को झकझोर दिया बल्कि पर्यटन के नाम पर बढ़ रहे होटल धंधे के स्याह चेहरे को भी उजागर कर दिया। दर्शन करने आए बिहार के भोजपुर निवासी परिवार की 13 वर्षीय बेटी के साथ श्रीराम पैलेस होटल में छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है।
पीड़ित परिवार 29 मई को लखनऊ में आईपीएल मैच देखने के बाद अयोध्या पहुंचा था। रामलला के दर्शन के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से छुट्टी मिलने के बाद रात को परिवार श्रीराम पैलेस होटल में रुका। लेकिन रात करीब 1:30 बजे जब सब गहरी नींद में थे, तभी बेटी की चीख से परिवार की नींद टूटी। कमरे की लाइट जलाने पर देखा गया कि एक अनजान युवक कमरे में खड़ा है। पूछताछ में युवक ने खुद को होटल मालिक का साला सौरभ गुप्ता बताया और बहाना बनाया कि हालचाल पूछने आया था। यह रहस्य अभी तक बना हुआ है कि वह अंदर से बंद कमरे में कैसे घुसा। पीड़ित परिवार ने युवक की हरकत का वीडियो बनाकर सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा और भयभीत होकर उसी रात दो बजे होटल छोड़कर अयोध्या से रवाना हो गए।
*मीडिया के सवाल पर होटल मैनेजर का कबूलनामा*
जब संवाददाता ने श्रीराम पैलेस होटल पहुंचकर सच्चाई जाननी चाही, तो होटल मैनेजर आदित्य गुप्ता ने कैमरे पर स्वीकार किया कि 29-30 मई की रात होटल मालिक के साले सौरभ गुप्ता ने किशोरी के साथ अभद्रता की थी।
*पुलिस प्रशासन पर सवाल*
परिवार ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए रात में ही ट्रेन पकड़कर बिहार लौट गए। वहां से लौटने के बाद वीडियो और विवरण पुलिस अधिकारियों को भेजा गया।
*सीओ अयोध्या ने कहा*
सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा, “मामले की जानकारी नहीं थी। अब वीडियो प्राप्त हुआ है, जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





