16वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष ने किया अयोध्या दौरा, रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, विकास कार्यों की समीक्षा।
संजय यादव,अयोध्या।
16वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया व सदस्यों ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर श्री हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। आयोग ने राम मंदिर निर्माण की जानकारी प्राप्त की और प्रगति की सराहना की।
इसके पश्चात समिति ने अमृत 2.0 योजना के तहत अमानीगंज स्थित जलकल स्काडा कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और जलापूर्ति की रीयल-टाइम निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली।
मंडलायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में आयोग को “अयोध्या विजन 2047” के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें रामपथ, भक्ति पथ, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व अन्य योजनाएं शामिल रहीं।इस अवसर पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आयोग अध्यक्ष व सदस्यों को स्मृति चिन्ह व पुस्तक भेंट की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





