डॉक्टर पर लगा 15 साल की किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप,जांच में जुटी पुलिस,आरोपी डाक्टर ने मामले को बताया निराधार।

SHARE:

डॉक्टर पर लगा 15 साल की किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप,जांच में जुटी पुलिस,आरोपी डाक्टर ने मामले को बताया निराधार।

अयोध्या। जिला अस्पताल में इलाज कराने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। पीड़िता के परिजनों ने जब उसकी आपबीती सुनी, तो उन्होंने आईजी और सीएमओ से शिकायत कर इंसाफ की मांग की। आरोपी चिकित्सक ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है, जबकि पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को दांत संबंधी परेशानी के चलते उसकी मां इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई थीं। शुरुआती जांच के बाद जब दोबारा अस्पताल लाने की बात हुई, तो किशोरी ने साफ इनकार कर दिया। कारण पूछने पर उसने बताया कि परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अनुचित हरकत की। किशोरी की इस आपबीती से परिवार में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मामले को गंभीर मानते हुए आईजी रेंज प्रवीण कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील बनियान को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के अनुसार, पीड़िता और आरोपी चिकित्सक दोनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और जो दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*बॉक्स*
*मामला निराधार-आरोपी डॉक्टर*
आरोपी डॉक्टर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज सामान्य दांत की जांच के लिए आई थी और अस्पताल में उस समय भीड़ अधिक थी। डॉक्टर ने दावा किया कि परिजनों ने दबाव डालकर इलाज में प्राथमिकता मांगी और शुल्क को लेकर विवाद के बाद उन पर झूठा आरोप लगाया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment