भीषण गर्मी में मरीजों के लिए राहत, जिला अस्पताल में QR कोड से बनेगा पर्चा
संजय यादव,अयोध्या।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जिला अस्पताल इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत की खबर है। जिला अस्पताल प्रशासन ने एक सराहनीय पहल करते हुए पर्चा बनवाने की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब मरीजों को लंबी लाइन में खड़े होकर धूप में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।जिला अस्पताल परिसर में अब पर्चा काउंटर के बाहर एक विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है, जिसे मरीज या उनके तीमारदार अपने मोबाइल से स्कैन कर केवल एक मिनट के भीतर आभा आईडी के माध्यम से स्वयं पर्चा बना सकते हैं।इस नई सुविधा को लेकर मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की सराहना की है। उनका कहना है कि यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि अब धूप में घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।जिला अस्पताल के इस कदम को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि मरीजों को तत्काल इलाज मिल सकेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





