विद्युत संविदा कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन, वेतन न मिलने और छंटनी के खिलाफ जताया आक्रोश।

SHARE:

विद्युत संविदा कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन, वेतन न मिलने और छंटनी के खिलाफ जताया आक्रोश।

संजय यादव,अयोध्या।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले शनिवार दोपहर को अयोध्या के सिविल लाइन स्थित मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय परिसर में निविदा एवं संविदा कर्मचारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पिछले दो माह से वेतन न मिलने, फेस अटेंडेंस प्रणाली के विरोध और अनुचित छंटनी के खिलाफ किया गया।संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि संविदा कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है और प्रशासनिक दबाव में उन्हें कार्य से हटाया जा रहा है। मौर्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “मुख्य अभियंता आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे अध्यक्ष पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर धमकाया जा रहा है कि धरना बंद करो, वरना एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी।”प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही, यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment