भक्ति संगीत,यज्ञ अनुष्ठान से सरोबार, हुआ माता का क्षेत्र,भजनों में गाई मेलडी माता की गाथा,श्रोता हुए भाव विभोर।

राजा बाण मेलड़ी माता का नवम दो दिवसीय वार्षिक मेला।
सादडी
शीतला माता सड़क मार्ग स्थित राजा बाण मेलड़ी माता का नवम दो दिवसीय वार्षिक मेला पंचकुंडीय महायज्ञ अनुष्ठान संग हर्षोल्लास से शुरू हुआ,शुक्रवार को धूमधाम से माता का वरघोड़ा निकलेगा,यज्ञ अनुष्ठान पूर्णाहुति व रात में सुरमयी भक्तिसंध्या शाम सजेगी जिंसमे गुजरात से आये भजन कलाकार सुर ताल व सरगम का जलवा दिखलायेंगे जिसके रसपान में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा।
आमजन आराध्य मेलड़ी माता मंदिर पर गुरुवार सुबह भुआजी राजुभाई चौधरी सानिध्य में यज्ञाचार्य हितेश श्रीमाली लुणावा,पंडित मनोज सेवाड़ी,सिद्धार्थ,संजय नारलाई ,मुकेश,सांवरमल, संदीप ने मुख्य सहित 5 यजमान को सपत्नीक
दुर्गा सप्तशती अध्याय के वैदिक मंत्रोच्चार पर पंचकुंडीय महायज्ञ में आहुतियां दिलाई जिसकी महक से फिजा सरोबार हो गई,दिनभर दर्शनार्थ श्रद्धालूओ की रेलमपेल रही,माता भक्त चन्द्रशेखर मेवाड़ा,कन्हैयालाल सोनी, डॉ.प्रवीण वैष्णव,सुरेश माली सहित नवयुवाओं ने विभिन्न व्यवस्थाओ में सहयोग किया,मन्दिर पर दिनभर भक्तों की रेलमपेल रही, सुबह-शाम महाप्रसादी में हजारों भक्तों में शिरकत करी।
*भक्तिरचनाओ ने किया मंत्रमुग्ध*
मन्दिर सामने सजाए शामियानेमयी पांडाल में एक शाम राजा बाण मेलड़ी माता के नाम भक्तिसंध्या की शुरुआत सन्त महंत सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलन भुआजी राजुभाई चौधरी ने किया। भजन संध्या के लाभार्थी घाणेराव सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा रहे। जिसके बाद भजनगायक कलाकार नरेंद्र रामावत बन्द पार्टी ग्रुप सानिध्य में सरिता खारवाल,मनीष परिहार,दीपक राठौड़ ने एक से बढ़कर एक उम्दा प्रस्तुति दी,नृत्य कलाकार हेमासिंह व धर्मेंद्र ने भजनों पर भावानुरूप प्रस्तुति देकर दर्शक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया,दिनेश मारवाड़ी ग्रुप कलाकार ने देवी देवताओं के स्वागधर कर प्रस्तुति दी।भक्तिसंध्या में आधा दर्जन ग्राम्यांचल से भक्तों ने शिरकत करी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





