रात्रि चौपाल आयोजित
जिला कलक्टर मंत्री ने टेवाली में चौपाल लगाकर सुनी आमजन की समस्यायें।
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये दिये संबधित को निर्देश।
पाली।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने गुरूवार रात को राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये पाली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत टेवाली में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर मंत्री रात्रि को टेवाली पहुंचे और वहां ग्राम पंचायत पर आयोजित रात्रि चौपाल में आये हुये ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में पानी , बिजली ,राजस्व , सहकारिता व अन्य प्रकरणों की सुनवाई की और समाधान के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और चर्चा की, साथ ही आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उससे लाभ लेने के लिये आग्रह किया।
आयोजित रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी ,तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल , विकास अधिकारी ,सहायक विकास अधिकारी मनोज भाटी , सरपंच व ग्रामीण मौजूद रहे।
——–
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





