राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड
पृथ्वी दिवस पर स्काउट गाइड ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

मूक पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर आमजन को किया जागरूक
स्काउट गाइड ने लगाए परिंडे और चुग्गा पात्र
पाली
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे और चुग्गा पात्र लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए|
आज जिले के विभिन्न विद्यालय एवं इको क्लब में स्काउट गाइड ने परिंडे बांधकर मुक पक्षियों की भीषण गर्मी में प्यास बुझाने का प्रयत्न किया|
सी.ओ. स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि जिले में आज जिले में परिंडा कार्यक्रम के तहत कब, बुलबुल, स्काउट गाइड द्वारा मोहल्ले में पेड़ों पर परिंडे बांधकर गली-गली जाकर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने का प्रयास किया तथा मोहल्ले के आमजन को भी इस मुहिम से जुड़ने एवं नियमित पानी की व्यवस्था के लिए आग्रह किया|
जिला मुख्यालय पाली के
सेंट जेवियर स्कूल, भारतीय बाल निकेतन विद्यालय राजनगर, एलपीएस स्कूल विद्यावाडी , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आईचिया में सचिव पाली कैलाश कुमार के नेतृत्व में स्काउट गाइड द्वारा वृक्षारोपण, पौधों की सार संभाल उद्यान की संभाल के अलावा पृथ्वी दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया|
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया की पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड द्वारा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ईको क्लब गतिविधि के माध्यम से नियमित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में पृथ्वी दिवस आयोजन के अवसर पर पूरे सप्ताह इन गतिविधियों का आयोजन होगा जिसमें स्काउट गाइड द्वारा मुक्त पक्षियों के लिए पानी चुग्गा की व्यवस्था, वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष रोपित पौधों की सार संभाल एवं नियमित देखभाल, गर्मी में पानी के अभाव में सुख न जाए इस प्रकार के छोटे पौधों को बचाने का प्रयास, स्काउट गाइड द्वारा विद्यालयों में लगाई गई ईको वाटिका का रख रखाव आदि कार्य किए जा रहे हैं|
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





