खिंवाड़ा पुलिस ने बिना नंबरी गाड़ियों की धरपकड़ की तेज, बनाए चालान।
पुलिस करें बिना नंबर व काले शीशे की गाड़ियों को जप्त – पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर।
जगदीश शर्मा

खीवाड़ा,पाली
जोधपुर संभाग में काले शीशे व बिना नंबर की गाड़ियों को तुरंत प्रभाव से पुलिस जप्त कर उनके चालान करें एवं नियमानुसार उनके विरुद्ध कार्रवाई करें, यह बात जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने एक आदेश जारी कर सभी थाना क्षेत्र के थाना अधिकारियों को कहीं गई है,
मंगलवार को खिंवाड़ा थाना अधिकारी मन मंथ आडा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक के विशेष आदेशानुसार बिना नंबरी, काले शीशे, बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट, चलती गाड़ी में फोन पर बात करना, बिना बीमा, बिना रजिस्ट्रेशन व बिना लाइसेंस इत्यादि के सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में जप्त व उनके चालान किए जा रहे हैं,
मंगलवार को थाना क्षेत्र के नयागांव तिराहे पर लगभग 5 घंटे सभी वाहनों की जांच चली, उस दरमियान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किए गए,
वाहन जांच के दौरान थानाधिकारी आडा के साथ कोट सोलंकियान चौकी प्रभारी कानाराम मीणा, मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार, पुलिस जवान सत्य प्रकाश, जगदीश,कुंज बिहारी आदि मौजूद थे।
थानाधिकारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा साथ ही आमजन के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है,
पाली से संवाददाता जगदीश शर्मा कोलर की रिपोर्ट
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





