जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि,आतंकियों को जन्नत में भेजने की मांग।

SHARE:

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि,आतंकियों को जन्नत में भेजने की मांग।

फालना,पाली

नगर पालिका खुडाला फालना में पालिका अध्यक्ष, पार्षद व स्टाफ ने कश्मीर पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ। कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय बताया।दिवंगत आत्मा को शांति तथा घायलों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की सब ने कामना की।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है।अथाह दुःख की घड़ी में हम सब की संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। हम सब को उम्मीद है कि भारत सरकार कश्मीर में एक भी आतंकवादी को जिंदा नहीं छोड़ेगी। आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर गोली मारी धर्म देखने के लिए पर्यटको के कपड़े उतरवाए और मारे गए *लोगों का सिर्फ़ इतना ही दोष था कि वे हिंदू थे,कश्मीर में हमेशा से ही हिंदुओं का खून बहा है,अब समय आ गया है कि कश्मीर समस्या का पूरी तरह समाधान किया जाए,आज भारत सरकार से हर हिंदू ये मांग कर रहा है उरी और बालाकोट से भी भीषण इस कायराना हमले का कड़ा जवाब दिया जाना चाहिये। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा घायलों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिद्धावत, नगर पालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शाह,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भोपाल सिंह गुर्जर,अमित मेहता,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष फुलेश प्रजापति मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment