पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की महत्ती आवश्यकता:भाटी

SHARE:

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की महत्ती आवश्यकता : भाटी


विश्व पृथ्वी दिवस’’ पर किया वृक्षारोपण

पाली।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के बैनर तले लवकुश वाटिका पाली में वन विभाग पाली के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘विश्व पृथ्वी दिवस’’ के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण सचिव अपर जिला न्यायाधीश पाली विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि हर साल विश्व पृथ्वी दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2025 में इसकी थीम है- ‘हमारी शक्ति हमारा ग्रह’। दिवस का महत्व पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को हमारे ग्रह की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है। आज, मंगलवार के समय में पृथ्वी अनेक गंभीर खतरों से जूझ रही है। जलवायु परिर्वतन, प्रदूषण, वनों की कटाई आदि ऐसे कई मुद्दे है जो हमारी पृथ्वी को धीरे-धीरे नष्ट कर रहे हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए वैश्विक स्तर पर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह विशेष दिन हमारी पृथ्वी की रक्षा और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, स्वच्छ वातावरण मिल सके, इसके लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं है, बल्कि नागरिकों को भी पहल करते हुए सामुहिक प्रयास करने आवश्यक है। इसके साथ ही प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण कर उसके संरक्षण के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न तालुका क्षेत्रों में तथा जिला मुख्यालय के अधिकार मित्र श्री मांगीलाल तंवर द्वारा भी पीएमश्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शिविरों का आयोजन कर उक्त दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा व रालसा द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, नालसा हेल्पलाइन नंबर, नालसा पोर्टल, पॉश एक्ट, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल विवाह के दुष्परिणाम, आदि के संबंध में जागरूक किया तथा अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया।

इस दौरान मदन सिंह सहायक वन संरक्षक अधिकारी, प्रकाश कुमार क्षेत्री वनाधिकारी पाली, बसंत परिहार प्राचार्य रा.बांगड़ उ.मा.वि., ऋषिराज राजपुरोहित विधि विद्यार्थी आदि उपस्थित रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment