पृथ्वी दिवस पर पाली के परिंदो के लिए ‘परिंडा अभियान का चंडावल में हुआ आयोजन।
पाली।
जिले के परिंदो के लिए ‘परिंडा अभियान’ जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री के द्वारा अभिनव पहल के साथ परिंदो के लिए पानी की व्यवस्था एवं आमजन को जागरूक कर इस मुहिम में शामिल करने के उद्देश्य से जनसेवा सद्भावना समिति पाली के बैनर तले आज मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चण्डावल नगर में 1111 परिंडा वितरण करने का कार्यक्रम का आयोजन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री एवं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजमेर श्रीमती दीप्ति शर्मा के सानिध्य में रंग बिरंगे कलाकृति परिंडों का वितरण किया गया जिसके तहत चण्डावल नगर ग्राम पंचायत में परिंदो के पानी पीने की समुचित व्यवस्था के लिए लगाए जाएंगे।
परिंडा अभियान चण्डावल नगर में कार्यक्रम की शुरूवात में अशोक चौहान सुरज की गर्मी की किरणों से राहत प्रदान करने द्वारा रचित गीत प्रस्तुत किया गया एवं नारायण लाल बालवंशी के द्वारा विभिन्न कलाकृतियों के द्वारा बनायें गये परिंडों का लोकार्पण अतिथियों के द्वारा किया गया।
परिंडों पर उकेरी गई कलाकृति को देखकर जिला कलक्टर सहित सभी अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की गई। पृथ्वी दिवस पर जिला कलक्टर के द्वारा पेड़ पर परिंडा भी बांधा गया एवं श्रीमती दीप्ति शर्मा द्वारा इस अवसर पर पौधा रोपण किया गया।
वितरण समारोह के मुख्य आतिथ्य के रूप में सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि परिंडा प्रारंभ का शुभांरभ राजेश्वर भगवान नया चेण्डा से की गई और मंगलवार को वासुदेव की नगरी चण्डावल करने पर अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली अनुभव कर रहा हूं साथ ही परिंडा अभियान के साथ-साथ परिंदों के अलावा पशुओं के लिए भी आवाला भरकर पानी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि इस तेज गर्मी में पशु-पक्षी प्यासे नहीं रहें। साथ ही समारोह में स्वागत् रस्म में माला साफा एवं मौंमेंटों के स्थान पर अतिथियों को परिंडा भेंट कर उनका मान सम्मान किया जाए।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजमेर श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि परिंडा अभियान की पहल परिंदो के प्रति एक पुण्य कार्य है और आज इस वासुदेव की धर्म नगरी से पृथ्वी दिवस पर परिंदो के लिए परिंडा वितरण कर प्राकृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अभिनव पहल है। मुझे इस पुण्य अवसर पर बुलाकर वितरण का जो कार्य करने पर यह मेरे लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन होगा।
इस अवसर पर सरपंच भाटिया के द्वारा स्वागत् भाषण एवं प्राचार्य श्रवण कुमार परिहार द्वारा मुक्त कण्ठ से एवं हृदय की गहराईयों से आभार प्रकट किया एवं अतिथियों के द्वारा राज्य स्तर पर अम्बेडर समाजिक सेवा से समानित कुलदीप पंवार का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में के आयोजन विशिष्ठ अतिथि के रूप में यूआईटी सचिव पुजा सक्सेना, उपखण्ड अधिकारी सोजत मांसीगाराम जांगिड, विकास अधिकारी सोजत कविया, जिला परिषद सदस्य कालूराम कण्डारा, ग्राम पंचायत चण्डावल सरपंच घेवरचंद भाटिया, समाजसेवी अर्जुन मेहता, उप सरपंच अशोक सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, सहायक निदेशक सोहन लाल भाटी, प्रवीण जांगिड, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह, एसीबीओ द्वितिय रफीक मोहम्मद, जनसेवा सद्भावना समिति चेयरमेन राजकुमार मेडतियां, समाजसेवी राजेन्द्र किसान, शिव नारायण शर्मा, मंगल शर्मा, आनंद परमार मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





