पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह जिला पेन्शनर भवन में आयोजित हुआ।

SHARE:

  1. पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह जिला पेन्शनर भवन में आयोजित हुआ।

पाली।

मिशन पोषण 2.0 का उद्देश्य सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार (एसबीसीसी) और सामुदायिक लामबंदी रणनितियों के माध्यम से पोषण परिणामों को बढाना है। इसी श्रृंखला में 07 वां पोषण पखवाड़ा 08 से 22 अप्रेल 2025 तक जिले की समस्त परियोजनाओं में अभिसरण विभागों के समन्वय से मनाया गया। पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह मंगलवार को जिला पेन्शनर भवन पाली में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी के सानिध्य में आयोजित किया गया।

समेकित बाल विकास सेवाएं उप निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि इसमें भारत सरकार द्वारा मुख्य रूप से 4 गतिविधि थीम आधारित गतिविधियां (जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान केन्द्रित करने हेतु, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉडयूल का लोकप्रियकरण, CMAM (सीएमएएम) मॉडयूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली) थीम आधारित गतिविधियां जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर व आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आयोजित की गई। आयोजित गतिविधियों को शत प्रतिशत जन आन्दोलन डेशबोर्ड पर दर्ज किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत उपनिदेशक राजेश कुमार द्वारा स्वागत भाषण से किया जाकर सुपोषित ग्राम पंचायत की गाईड लाइन एवं चयनित ग्राम पंचायतों के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई तथा पोषण पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी.सी. दीपन, मुख्य आयोजना अधिकारी रामदयाल राठोड़, प्रतिनिधि जिला शिक्षा अधिकारी ललित दवें, उपनिदेशक महिला अधिकारिता भागीरथ चौधरी प्रशासनिक अधिकारी हंसराज पवार, अति. प्रशा. राजाराम चौहान, जिले के सीडीपीओं साहेबान, कनिष्ठ लेखाकार, महिला पर्यवेक्षक, ब्लॉक समन्वयक पोषण अभियान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला समन्वयक सिकन्दर खान ने पोषण ट्रेकर में एफआरएस मोबाइल एवं आधार वेरिफिकेशन तथा नवीन संस्करण 23.4 की बारीकियों की जानकारी प्रदान की अतं में उपनिदेशक ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

——

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment