बाली नगर पालिका के दिव्यांग पार्षद व उसकी पत्नी के साथ दबंगों ने की मारपीट।
पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की शुरू।
ललित वैष्णव
बाली,पाली
बीती रात दिव्यांग पार्षद पकाराम चौधरी के घर में घुसकर धारदार हथियार से की मारपीट जिससे पराशर जख्मी होकर गंभीर घायल हो गए। पीड़ित पार्षद ने जयपाल सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी खुडाला और उसके साथी दिलीप सिंह पुत्र वीरम सिंह राणा पर लगाय मारपीट के आरोप, धारदार हथियार से पार्षद और पत्नी के साथ की मारपीट, घायल पार्षद को लाया गया बाली के उप जिला चिकित्सालय, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच।ग्रामीण भी पहुंचे थाने, आरोपियों को पकड़ने की कर रहे मांग।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 993





