सामूहिक रूप से दुर्घटनाओं को रोकने के लिये हरसंभव कार्य हो-जिला कलक्टर।

SHARE:

जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक

सामूहिक रूप से दुर्घटनाओं को रोकने के लिये हरसंभव कार्य हो – जिला कलक्टर।

पाली।

जिला कलेक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में आज मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने कहा कि सडक सुरक्षा समिति का गठन जिले में सडक दुर्घटनाओं के कन्ट्रोल के लिये किया गया है जिसमें चेताना व जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास व कार्य किये जाये जिससे कि आमजन के अमूल्य जीवन को बचाया जा सके।

बैठक में उन्होंने एजेन्डावार सभी बिन्दुओं पर चर्चा की व अवैध कट््स के बारे में, पुलियाओ आदि की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सभी संबधित विभागों से मार्गा से निराश्रित पशु निरंत्तर हटाने के लिये व उनका डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने कल हुयी कीरवा के निकट दुर्घटना के बारे में भी जानकारी ली और बचाव के लिये आवश्यक कदम उठाने के लिये कहा। साथ ही आने वाले बारिश के सीजन के लिये सडकों और शहर के सम्बन्ध में सुधार की जानकारी, सडकों की स्थिति व मरम्मत कार्य, दुर्घटनाओं की डाटा एन्ट्री रिपोर्ट, एक्सीडेन्ट स्पॉटस परिवहन विभाग, रोडवेज के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने आमजन में जागरूकता के लिये शिक्षा विभाग को जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिये कहा साथ ही अन्य सभी संबधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में नगर निगम, नगर पालिकाओं व एनएचएआई आदि से टोल की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई दिलीप परिहार, एआरटीओ गणपत पुनर, जिला परिवहन विभाग व शिखा एडीईओ प्रवीण जांगिड, यातायात, चिकित्सा विभाग व सभी संबधित विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment