जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण।

SHARE:

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण।

पाली, 27 मार्च।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पाली अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने गुरूवार को जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 90 बन्दी जिला कारागृह में निरूद्ध मिले।

न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने कारागृह में निरूद्ध सभी बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर कारागृह में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं यथा भोजन-पेयजल, चिकित्सीय इत्यादि के संबंध मे जानकारी ली गई। न्यायाधीश ने कारापाल को निर्देश दिया कि कोई भी बन्दी आर्थिक या अन्य कारणों से प्रकरण में अधिवक्ता करने में असमर्थ हो, उनको शीघ्र ही विधिक सहायता आवेदन पत्र भरकर प्राधिकरण को भिजवाया जाना सुनिश्चित करावें ताकि कोई भी बन्दी बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहें।

जिला कारागृह पर संचालित विधिक सेवा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विधिक सेवा केन्द्र पर उपलब्ध रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा जेल विजिटिंग लॉयर्स एवं पीएलवी को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रूप से सभी बंदियों से संवाद करें एवं किसी भी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने की स्थिति में विधिक सहायता आवेदन पत्र भरवाकर सीधे ही प्राधिकरण को प्रेषित करें एवं बंदियों को उनके प्रकरणों के संबंध में अपडेट रखें। कारापाल ने बताया कि डिस्पेन्सरी में नियुक्त चिकित्सक ओपीडी के समय में मरीज बन्दीगण की जांच करने एवं दवाई वितरण का कार्य करते है। साथ ही इमरजेन्सी होने पर दूरभाष पर संपर्क करने पर कारागृह में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवा दी जाती है। निरीक्षण के दौरान जोराराम कारापाल जिला कारागृह, जेल विजिटिंग लॉयर आदि उपस्थित रहे।

———-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment