जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने किया किशोर न्याय बोर्ड पाली का आकस्मिक निरीक्षण।

SHARE:

जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने किया किशोर न्याय बोर्ड पाली का आकस्मिक निरीक्षण।

गृह आवासित बालकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी।

पाली।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राजेन्द्र कुमार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), पाली द्वारा गुरूवार को किशोर न्याय बोर्ड पाली एवं बाल गृहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार द्वारा बाल गृह के भवन की सफाई व्यवस्था, बालकों के लिये कपड़ें, बिस्तर, भोजन व आहार, चिकित्सा व्यवस्था, पालनागृह तथा भवन की स्थिति आदि के बारे में जायजा लिया गया।

प्राधिकरण अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार द्वारा दौराने निरीक्षण सम्प्रेषण गृह में उपस्थित बालकों से वार्तालाप की गई तथा उनकों गृह में मिलने वालें भोजन की गुणवत्ता, खेल, पढाई इत्यादि के बारे में जानकारी ली। गृह स्टॉफ ने बताया गृह आवासित बालकों के अध्ययन हेतु शिक्षा विभाग से अध्यापक को विजिट बेस पर लगाया गया है। परीक्षा किशोर न्याय बोर्ड के आदेशानुसार दिलवाई जाती है। बालकों द्वारा गृह में पर्याप्त मात्रा में समय पर पोषित आहार तथा नाश्ता उपलब्ध करवाया जाना बताया। वर्तमान में बालकों के खेलने हेतु इंडोर गेम्स में केरम, सांप सीढ़ी, लुडो इत्यादि उपलब्ध है। पुस्तकालय में शैक्षणिक एवं नैतिक कहानियों की किताबों का संग्रह भी बालकों हेतु उपलब्ध हैं। बाल गृह में चिकित्सक द्वारा नियमित रूप से विजिट कर बालकों के स्वास्थ्य जांच की जाती है। न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने किशोर न्याय बोर्ड पाली में लंबित प्रकरणों के संबंध में प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट से जानकारी ली गई तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र ही निस्तारण के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निलेश सिंह चौधरी, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेेट किशोर न्याय बोर्ड पाली, कन्हैयालाल समन्वयक आदि उपस्थित रहें।

——–

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment