राज्यपाल हरिभाउ बागडे़ दो दिवसीय पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।

SHARE:

राज्यपाल हरिभाउ बागडे़ दो दिवसीय पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

सोनाणा,खेतलाजी,रणकपुर जैन मंदिर के करेंगे दर्शन।

पाली,

राजस्थान राज्यपाल हरिभाउ बागड़े 29 मार्च को दो दिवसीय पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार राजस्थान राज्यपाल हरिभाउ बागड़े 29 मार्च को दोपहर 02ः05 बजे राजकीय हैलीकॉप्टर द्वारा अजमेर से प्रस्थान कर पाली 02ः30 बजे राजकीय कन्या महाविद्यालय हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वे 02ः40 पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे दोपहर 03ः20 पर सड़क मार्ग से कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल के लिए रवाना होंगे तथा जिला स्तरीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे। वे दोपहर 04ः35 बजे पाली से सड़क मार्ग द्वारा सोनाणा खेतलाजी जूनीधाम देसूरी के लिए रवाना होंगे तथा सायं 05ः55 बजे पहुंचकर सोनाणा खेतलाजी मंदिर के दर्शन करेंगे एवं आयोजित समारोह में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे सोनाणा खेतलाजी से प्रस्थान कर 07ः25 पर रणकपुर लाल बाग होटल पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 30 मार्च को प्रातः 9 बजे रणकपुर से रवाना होकर 09ः15 पर रणकपुर जैन मंदिर पहुंचेंगे जहां वे रणकपुर जैन मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 09ः45 बजे रणकपुर से उदयपुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

———

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment