किसानो को कई योजनाओं से किया लाभान्वित।

SHARE:

राजस्थान स्थापना दिवस समारोह।

किसान सम्मेलन सम्मेलन हुआ आयोजित किसानो को विभिन्न योजनाओं में किया लाभान्वित।

पाली।

राजस्थान स्थापना दिवस समारोह 31 मार्च तक विविध आयोजन हो रहे है, आज बुधवार को बीकानेर में किसान सम्मेलन एवं कृषक उत्पादक संगठन एफपीओ कार्यक्रम राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित कर सौगात दी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर प्रतिबद्व है।

समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यक्रम में किसान उत्पादन संगठनों का मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न दिशा निर्देश जारी, 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये का अनुदान हस्तांतरण, पीएम किसान सम्मान निधि में राशि में वृद्धि के दिशा निर्देश, मंगला पशु बीमा योजना में लाभान्वित का दायरा बढ़ाना, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत निःशुलक् उपलब्ध कराये जा रहे औषधियों व टीकों की संख्या 138 से बढ़ाकर 200 किए जाने के निर्देश जारी करना, मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बैल से खेती करवाएं जाने पर 30 हजार की प्रोत्साहन राशि दिशा निर्देश दिए।

राजस्थान दिवस का जिला स्तरीय कार्यकम जिला परिषद में आयोजित हुआ । आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने कार्यक्रम में किसानों को खेत तलाई ,तार बन्दी , फार्म पांउड की स्वीकृतिया देकर किसानो को लाभान्व्ति किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी सिंह पंवार, सीईओ मुकेश चौधरी, नाडल अधिकारी पी के छाजेड, हार्टीकल्चर के मनोज अग्रवाल व जिला स्तरीय अधिकारी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व किसान मौजूद रहे।

*गुरूवार 27 मार्च को अन्त्योदय कल्याण समारोह होगा आयोजित*
इसी प्रकार 27 मार्च को अन्त्योदय कल्याण समारोह आयोजित किया जायेगा जो मुख्य कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित होगा, जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेगा। जिसके नोडल अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रहेंगे। कार्यक्रम में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीब मुक्त ग्राम योजना, दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना, पावर ड्रिप व्हील चेयर वितरण, दिव्यांगजनों को असिस्टिव डिवाइस वितरण, निर्माण श्रमिकों डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण, डॉग, मगरा, मेवात एवं बृज क्षेत्रीय योजना में राशि का हस्तांतरण, विधायक जन सुनवार्ठ केन्द्र के संबंध में दिशा निर्देश, ई-वर्क पोर्टल एवं ई-वर्क मोबाइल ऐप लॉन्चिंग, गुरू गोवल्कर एस्पेरेशनल ब्लॉक डवलपमेंट स्कीम, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण, डेयरी बूथ अलॉटमेंट, माटीकला बोर्ड द्वारा विद्युत चलित चाक वितरण, समान अवसर नीति का विमोचन, पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली 150 यूनिट एवं मां के तहत न्यू पैकेज एवं नेत्र वाउचर स्कीम के निर्देश जारी किए जाएंगे।

*28 मार्च को सुशासन समारोह होगा आयोजित*
सुशासन समारोह कार्यक्रम 28 मार्च को आयोजित किये जायेगें। जो दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग एवं सहायक नोडल सहायक निदेशक लोक सेवाएं रहेंगे।
कार्यक्रम में यूडीएच/एलएसजी डेलेगेशन के ऑर्डर जारी करना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना, प्रत्येक जिले की पंच गौरव बुकलेट जारी करना, 3317 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं 2088 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण, सब रजिस्ट्रार ऑफिस का समय सप्ताह, पत्रकारों के हेल्थ कवरेज आरजेएचएस योजना का विमोचन, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया का सरलीकरण, 10 ई-गर्वनेन्स अवार्ड, अन्नपूर्णा भण्डार के दिशा निर्देश, हरित अरावली विकास परियोजना, राजस्थान सर्कुलर इकोनॉमी इन्सेन्टिव स्कीम, नये जिलो में डीएमएफटी का गठन, राजस्थान संपर्क 2.0 परियोजना का शुभारंभ एवं चिकित्सा ऐप लॉन्च किया जायेगा।

——–

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment