राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत महिला सभा का हुआ आयोजन।

SHARE:

राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत महिला सभा का हुआ आयोजन।

पाली, 26 मार्च।

जिला प्रशासन एवं उपनिदेशक महिला अधिकारिता पाली भागीरथ के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता कार्यालय में राजस्थान स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष में बुधवार को महिला सभा का आयोजन किया गया। जिसमें साईबर क्राईम के बारे में साईबर थाना से एएसआई प्रशान्त जोशी, एएसआई पुखराज व साईबर एक्सपर्ट प्रकाश चन्द्र तोसावरा द्वारा साईबर अपराधों के बारे में एवं इनसे बचने के उपाय बताए।
उन्होने बताया कि अपने मोबाईल में हम सभी द्वारा बनाई गई जीमेल आईडी का पासवर्ड स्ट्रोंग रखते हुए हर दो तीन माह में बदलते रहने की सलाह दी। इसके अलावा Gmail & Whatsapp की सेटिंग में जाकर टू स्टेप वेरीफिकेशन सेटिंग का उपयोग करने की सलाह दी जिससे अपने आप को साइबर क्राईम से बचाया जा सकता है। साथ ही यदि किसी भी व्यक्ति को साइबर क्राईम से संबंधित कोई शिकायत हो तो साइबर हेल्पलाईन नम्बर 9530420905 एवं 1030 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
इसके अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सालय से डॉ. विजय ने महिलाओं में होने वाले रोग जैसे PCOD अनियमित माहावारी, माइग्रेन, थाइराइड जैसी बिमारीयो का योग के माध्यम से किस तरह से उसको दूर किया जा सकता है और अपने आप को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है, आदि की जानकारी साझा की।
इस कार्यक्रम में जिला हब एम्पावरमेन्ट ऑफ वूमन से जेण्डर स्पेशलिस्ट राजश्री, Technosound Computer के Director विनीत भाटी, RKCL के DPO हर्षवर्धन, एमटीएस इन्दूबाला एवं 30 बालिकाएं उपस्थित रही।
—-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment