एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर बैनर का किया विमोचन।
पाली।
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर बैनर का विमोचन बुधवार को जिला कलक्टर एलएन मंत्री द्वारा किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा 28 मार्च को बांगड़ कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न निजी कम्पनियों द्वारा आशार्थीयों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगी। इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह समेत रोजगार कार्यालय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 36





