
सजने लगा कोलर जलेरी धाम, जलेरी माता का मेला 27 व भजन संध्या 26 को।
_____________________
गुरुवार को निकलेगी शोभायात्रा, बुधवार रात्रि को भजन गायक महावीर सांखला देंगे प्रस्तुतियां,
_____________________
जगदीश शर्मा
_____________________
कोलर पाली –
अरावली क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिर जलेरी माता धाम कोलर बाग परिसर में बुधवार चैत्र वदि बारस 26 मार्च 2025 को ख्याति प्राप्त भजन गायक महावीर सांखला एवं अन्य भजन गायको द्वारा रात्रि 9 बजे से शानदार स्वर झंकार वाद्य यंत्रों से अपनी भक्तिमय झांकियो के साथ ही भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
साथ ही गुरुवार सुबह 9 बजे से कोलर गांव स्थित चारभुजा मंदिर चौक से विशाल शोभायात्रा व जलेरी माता की सिंह असवारी मां के भक्त लेकर रवाने होंगे, जो गांव की विभिन्न मार्गो से होती हुई डीजे झांकियो के साथ ही जगमग ज्योत तालाब की तीर स्थित जलेरी धाम पाट स्थान पहुंचेगी।
जलेरी माता धाम का संक्षिप्त विवरण यह है कि देसूरी तहसील के अंतर्गत प्राचीन काल से सबसे पुराना मेला जलेरी धाम एवं मेवी महादेव के ये दो ही मेले लगते आ रहे हैं,
इस जलेरी धाम की चमत्कारी विशेषता यह है कि कुंवारी कन्या जो भी बाग परिसर में माताजी मंदिर ओरण में आती है, उसकी शादी पश्चात जोड़े की जात देना अति आवश्यक होती है।
वैशाख महीने में यहां सैकड़ो जोड़े जात देने जलेरी धाम पहुंचते हैं, जो जलेरी दरबार में माथा टेकर अपनी मन्नतें मांगते हैं, जो जलेरी मां अपने भक्तों की मनोकामनाएं पुर्ण करती है।
जात के दौरान बाग परिसर धाम में जो प्रसाद बनता है, वह वापस घर नहीं जाता है, उस प्रसाद को वहीं बाग परिसर में ही वितरण किया जाता है।
यह जलेरी माता का भव्य मेला एवं भजन संध्या कोलर ब्राह्मण सिखवाल समाज के जागीदारों की मेला कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता है।
जलेरी माता मेला कमेटी अध्यक्ष जगदीश कोलरीया के नेतृत्व मे संपूर्ण कोलरीया परिवार व छत्तीस बिरादरी के कोलर ग्रामिण मेले की तैयारीयों में जुटे हुए हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





