राजस्थान स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ ,महिला सम्मेलन।
मुख्यमंत्री शर्मा ने दी महिलाओं को सौगात जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद में हुआ आयोजित।
पाली
।
राजस्थान स्थापना दिवस के आयोजन के क्रम में आज से 31 मार्च तक विविध आयोजन होगें । इसमें आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम महिला सम्मेलन का आयोजन बाडमेंर में आयोजित हुआ और सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाडमेंर से महिलाओं को लाभान्वित व सशक्त करने वाली योजनाओं में लाभान्वित कर नारी शक्ति को सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया । कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रही।
समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा ने विभिन्न योजनाओं जिनमें बच्चों के लिए दूध (70,000 लाभार्थी) ’ लाड़ो प्रोत्साहन योजना में राशि का वितरण, लाभार्थी) महिला समूहों को सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण सोलर दीदी हेतु दिशा-निर्देश जारी करना ’ 3000 महिलाओं को इंडेक्शन कुक टाप का वितरण ’ विवेकानन्द स्कोलरशिप योजना के लाभान्वितों को स्वीकृति देना (5 मेधावी छात्राओं) ’ 36 महिला महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने हेतु पुस्तकालय/ रीडिंग रूम उपलब्ध कराने कालीबाई मील योजना के अन्तर्गत 5000 मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण (प्रथम चरण में 1000 ग्राम पंचायतों में)गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अन्तर्गत 31790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ का क्ठज् 1.10 करोड़ महिला प्रमुख परिवार को एल.पी.जी. सब्सिडी रु 200 करोड़ की राशि का डीबीटी के रूप में भुगतान सम्बन्धी योजनाओ ंमें लाभान्वित किया।
कार्यक्रम का आयोजन व जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ जिसमें महिलाओ को विभिन्न योजनाओं जिनमें बनाने को लेकर जो जिले में होने है उनके लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग , महिला अधिकारिता , राजीविका में 8 करोड 2 लाख पैंतालीस हजार रूपये राशि का हस्तान्तरण महिला स्ंवय सहायता समूह को व इंडेकशन कुक टॉप का वितरण किया गया । जिनको कार्यक्रम जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर लाभार्थियों से सवांद भी किया ।
इससे पहले जिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी सिंह पंवार , सीईओ मुकेश चौधरी , नाडल महिला एवं बाल विकास राजेश शर्मा , सहायक नोडल महिला अधिकारिता भागीरथ चौधरी , जिला स्तरीय अधिकारी विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी व महिलायें मौजूद रही।
बुधवार 26 मार्च को किसान सम्मेलन
इसी प्रकार 26 मार्च बुधवार को किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम अयोजित किया जायेगा जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओ में लाभान्वित किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम 10:30 बजे से जिला परिषद में आयोजित किया जायेगा। इसके नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक कृषि होंगे । इनमें कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन आदि विभागों की सहभागिता होगी।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में किसान उत्पादन संगठनों का मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न दिशा निर्देश जारी करना, 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये का अनुदान हस्तांतरण, पीएम किसान सम्मान निधि में राशि में वृद्धि के दिशा निर्देश, मंगला पशु बीमा योजना में लाभान्वित का दायरा बढ़ाना, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत निःशुलक् उपलब्ध कराये जा रहे औषधियों व टीकों की संख्या 138 से बढ़ाकर 200 किए जाने के निर्देश जारी करना, मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बैल से खेती करवाएं जाने पर 30 हजार की प्रोत्साहन राशि दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





