प्राधिकरण सचिव भाटी ने वृद्धाश्रम का लिया जायजा, वृद्धजनों को बताए कानूनी अधिकार।

SHARE:

प्राधिकरण सचिव भाटी ने वृद्धाश्रम का लिया जायजा, वृद्धजनों को बताए कानूनी अधिकार।

पाली, 25 मार्च।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विक्रम सिंह भाटी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का विजिट कर वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सचिव भाटी ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से पृथक-पृथक रूप से वार्तालाप कर भोजन-पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। विजिट के दौरान उन्होंने रसोई व कमरों की सफाई, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था उत्तम पाई गई। प्रमोद जैथलिया अध्यक्ष वृद्धाश्रम सेवा समिति ने वृद्धाश्रम के भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में सचिव भाटी को विस्तार से जानकारी दी गई। वृद्धाश्रम में वर्तमान में 71 वरिष्ठ नागरिक आवासित है, जिनके रहने के लिए पृथक-पृथक कक्ष, बेड, पुस्तकालय इत्यादि की व्यवस्था है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ मरीजों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध करवाया जाता हैं तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाती है। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को संतुलित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाता है।
सचिव भाटी द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा एवं रालसा द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान वृद्धाश्रम के अध्यक्ष प्रमोद जैथलिया, रमेश बाबानी आदि उपस्थित रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment