चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया से की रिपोर्ट
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन,
देश एवं प्रदेश की खुशवाली की कामनाएं की
चित्तौड़गढ़, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने रविवार को प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए तथा देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर मंडल की ओर से उनका स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी ने राज्यपाल को सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की तथा उपरना पहनाकर अभिनंदन किया।
दर्शन के पश्चात राज्यपाल थावरचंद गहलोत नीमच जिले के हड़कियाखाल बालाजी मंदिर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी मंदिर मंडल दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा सहित भदेसर एवं डूंगला के उपखंड अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





