चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट।
*बावलास हत्याकांड में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर और एसपी से की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग*
*चित्तौड़गढ़, 25 नवंबर 2026*
बावलास हत्याकांड को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।
ग्राम बावलास, थाना राशमी में 15 नवंबर की रात भगवानी बाई की हत्या के मामले में FIR संख्या 227/2026 दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना को 10 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से निवेदन किया कि वे थाना राशमी पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दें।
साथ ही पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि इस मामले में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करवाई जाए, ताकि गांव में फैला भय समाप्त हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
ज्ञापन सौंपते समय गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव नें ग्रामीणों की बात सुनकर जल्दी ही गुनाहगार को पकड़ने का आश्वासन दिया
एवं एक बार गांव का निरिक्षण करने की बात रखी
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




