मिनल एवं नंदिनी जायसवाल द्वारा परिवार में तिलक जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धा,सुमन अर्पित।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया से की रिपोर्ट

निकुंभ 2026 निकुंभ कस्बे के प्रसिद्ध चंदा माता मंदिर परिसर में 300 वां भक्ति सत्संग लाभार्थी कलावती बाई, तिलक कुमार,संगीता देवी, खुशी, मिनल एवं नंदिनी जायसवाल द्वारा परिवार में तिलक जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धा,भाव एवं उल्लास के साथ आयोजित करवाया गया। चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि मंदिर परिसर में 13 सितंबर 2020 से लगातार आयोजित होने वाले साप्ताहिक भक्ति सत्संग के अभी तक 300 भक्ति दिवस सानंद सम्पन्न होने पर सत्संग परिषद द्वारा माता रानी के प्रति अगाध श्रद्धा भाव अर्पित करते हुए इस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों एवं सहयोगियों का आभार जताया गया। भजन प्रवाहक रोड़मल उर्फ काकाश्री, गिरधारी गंधर्व, भारत सिंह राठौड़, प्यार चंद सुथार, बिनोता, कौशल्या सुथार पीन्ड, प्रकाश वैष्णव आकोला, पुष्कर मेनारिया, राहुल सोनी मोरवन, विष्णु कुमार बड़ी सादड़ी ने माता रानी को रिझाने वाले भावों से ओत-प्रोत भजनों एवं लावणियों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लाभार्थी परिवार को यशवंत कंप्यूटर्स द्वारा माता रानी की छवि भेंट की गई तथा अभिनंदन सत्संग परिषद द्वारा किया गया। दिन भर मंदिर परिसर में दर्शनार्थी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। सांयकालीन दिव्य मंगल आरती के पश्चात लाभार्थी परिवार एवं गुप्त श्रद्धालु भक्त के संयुक्त सहयोग से प्रसाद वितरण किया गया। आभार प्रबंधन समिति के रमेश कुमार कर्मठ ने जताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई