2027 चुनाव का आगाज! बाबा गोरखनाथ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

SHARE:

2027 चुनाव का आगाज! बाबा गोरखनाथ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा पूरा उर्फ सुमेरपुर में पानी की टंकी के निकट उधरन चौराहा, ब्लॉक अमानीगंज में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र शुरू होने पर खुशी जताई और इसे गांव के बच्चों एवं महिलाओं के लिए उपयोगी कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय राजनीति को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी रहा। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ की मौजूदगी और ग्रामीणों की बड़ी सहभागिता को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम ने क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों के आगाज के संकेत भी दिए हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने केंद्र के बेहतर संचालन और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई