चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
कबड्डी में स्टेट के लिए चयनित गायत्री का सांवलिया मंदिर कमेटी ने किया अभिनंदन।
सुरखण्ड की 8वीं कक्षा की बालिका ने जिला स्तरीय 14 वर्षीय प्रतियोगिता में दिखाया दमदार खेल
भादसोड़ा, 27 सितम्बर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरखण्ड की 8वीं कक्षा की बालिका गायत्री किर ने जिला स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्टेट स्तर के लिए चयन हासिल किया। इस उपलब्धि पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर कमेटी की ओर से गायत्री का सम्मान किया गया।
कमेटी पदाधिकारियों ने गायत्री को सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट कर एवं प्रसाद देकर अभिनंदन किया। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी, जीएल मीणा, प्रकाश किर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





