विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए आई ई पी निर्माण व प्रशस्त एप डाउनलोड करवाने में देसूरी ब्लाक राज्य में अव्वल।
देसूरी 27सितंबर।

विशेष आवश्यकता वाले 462विद्यार्थियों की आई ई पी (इंडीविज्युल एजुकेशनल प्लान)निर्माण कर व 1291शिक्षको को प्रशस्त एप डाउनलोड करवाकर देसूरी ब्लाक राज्य में अव्वल रहा है।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने बताया कि संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा रघुवीर सिंह के निर्देशन में ब्लाक में लगे हुए विशेष शिक्षकों सुमन न्यौल,कविता बड़गुर्जर,पवन विश्नोई,छगन माली,बाबूलाल महावीर,मूलाराम कस्वां,मनीष मीणा,महेंद्र खदाव ,प्रदीप,श्रवणकुमार व विनोद जाखड ने विद्यालयों में संपर्क कर 462विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियो की केस हिस्ट्री तैयार कर विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की व्यक्तिगत शैक्षिक योजना (आई ई पी)निर्माण की।इसी प्रकार शिक्षकों को प्रशस्त एप 2.0 की जानकारी देकर उनके मोबाइल में डाऊन लोड करवाया। माली ने बताया कि ब्लाक संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह ने व्यक्तिगत रुचि लेकर उनके कुशल नेतृत्व में विशेष शिक्षकों की टीम ने अब तक ब्लाक के राजकीय विद्यालयों के 884 शिक्षकों व निजी विद्यालयों के 407 शिक्षकों को कुल 1291 शिक्षकों को प्रशस्त एप 2.0डाउनलोड करवा कर इसका उपयोग करने की प्रक्रिया बताई। माली ने बताया कि प्रशस्त एप 2.0की सहायता से आर पी डब्लू डी अधिनियम 2016 के तहत 21प्रकार की दिव्यांगताओं की विद्यालय स्तर पर पहचान करने में मदद मिलेगी।इसीप्रकार बच्चों को उसकी क्षमता व आवश्यकता के अनुरुप सही शिक्षा मिले।इस हेतु विशेष शिक्षकों की टीम द्वारा विद्यार्थियो का शारीरिक ,मानसिक व शैक्षिक मूल्यांकन कर विशेष शिक्षा के पात्र विद्यार्थियों की एक योजना बनाकर वर्तमान स्तर,वर्ष भर के लक्ष्य व मिलने वाली सुविधाएं तय की जाती है।विद्यालय इस आई ई पी के अनुसार विशेष आवश्यकता वाले इन विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय,थैरेपी व विशेष उपकरण उपलब्ध कराता है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के तहत विद्यालयों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली के सम्यक मार्गदर्शन व प्रोत्साहन से ब्लाक संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष शिक्षकों की टीम की सक्रियता बढ़ी है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं तथा देसूरी ब्लाक उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





