कपासन मे कांग्रेस के विजयी पार्षदों ने जुलूस निकाल सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
कपासन मे कांग्रेस के विजयी पार्षदों ने जुलूस निकाल सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी,
कपासन/आमेट, कपासन नगरपालिका मंडल के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस के वार्ड संख्या 17 से निर्वाचित हुए पार्षद अंजुमन कमेटी कपासन सदर अशफाक हुसैन और वार्ड संख्या 19 से निर्वाचित हुए युवा पार्षद रफीक अंसारी ने मोनिन मोहल्ले में विजयी जुलूस निकाला। जुलूस ढोल ताशों की थाप के साथ मोहल्ले की सभी गलियों में भ्रमण करता हुआ प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर पहुंच वहां भव्य आतिशबाजी कर बड़े अकीदत के साथ चादर पेश कर अमन-चैन,आपसी भाईचारे और क्षेत्र में खुशहाली की दुआ की गई।
जुलूस के दौरान लोगों ने जगह जगह आतिशबाजी के साथ दोनों पार्षदों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। जिस पर नवनिर्वाचित पार्षदों ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्डों में व्याप्त जन समस्याओं का त्वरित गति से निवारण करने का प्रयास किया जाएगा।हम जनता की सेवा के लिए हर समय तैयार रहेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एव़ं मोहल्लेवासी और शुभचिंतक उपस्थित थे।
कपासन नगरपालिका मंडल के चुनाव में अशफाक हुसैन और रफीक अंसारी के कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद के रूप में निर्वाचित होंने पर दरगाह पर चादर पेश करने का यह कार्यक्रम अमन-चैन आपसी भाईचारे और क्षेत्र की खुशहाली की दुआ के साथ सम्पन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई