चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित मेवाड़ के सुप्रसिद्ध श्री कृष्ण धाम सांवलिया सेठ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास, भव्यता और अपार श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सांवलिया सेठ के दर्शनों के लिए दूर-दूर से आए लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक विद्युत सज्जा और सुगंधित रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। दिनभर चले पूजा-अर्चना और विशेष आरती के कार्यक्रमों के बाद मध्यरात्रि को जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ, पूरा मंदिर परिसर जय श्री कृष्णा” और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। जन्माष्टमी उत्सव का सबसे मुख्य और भव्य आकर्षण रात्रि में आयोजित स्पेशल ड्रोन शो रहा। रात के अंधेरे में आसमान में एक साथ 1100 ड्रोन ने उड़ान भरी और नवीन तकनीक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों व लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया। ड्रोन ने हवा में तैरते हुए माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाना और बांसुरी बजाते बाल-गोपाल की भव्य और मनमोहक आकृतियां उकेरीं। ड्रोन शो के साथ-साथ हुई धमाकेदार और भव्य आतिशबाजी ने रात के सन्नाटे को सतरंगी रोशनी से भर दिया। इस अद्भुत दृश्य को देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा प्रांगण तालियों की गूंज से भर गया।भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर मंडल व प्रशासन द्वारा सुरक्षा, दर्शन मार्ग, पेयजल और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अनुशासित तरीके से सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 35





