मंडफिया में ‘खाकी’ की शह पर भू-माफियाओं का नंगा नाच,मंत्री के नाम की धौंस देकर हड़प रहे किसानों की जमीन।
चित्तौड़गढ़ (नरेंद्र सेठिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)
चित्तौड़गढ़ जिले में भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े गरीबों की पुश्तैनी जमीनों पर जेसीबी चला रहे हैं। सिस्टम का इससे बड़ा मजाक क्या होगा कि जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही पुलिस पीड़ितों को धमकाकर 20-25 लाख रुपये में अपनी ही जमीन का ‘सौदा’ करने का दबाव बना रही है!
*क्या है पूरा मामला?*
मामला ग्राम मंडफिया का है। यहां के निवासी लाल गुर्जर और ओंकार गुर्जर की कृषि भूमि पर इलाके के दबंग— अभय कराड़, सुशील तातेड़, भेरूलाल गुर्जर और नानूराम गुर्जर पंकज गर्ग — जबरन कब्जा कर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की फिराक में हैं।
दहशत की दो वारदातें:
23 अगस्त 2026 (दिनदहाड़े गुंडागर्दी): आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जेसीबी घुसा दी। जब किसानों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई और परिवार के कार्तिक को बुरी तरह परेशान किया गया।
26 अगस्त 2026 (आधी रात का आतंक): रात ठीक 12 बजे आरोपियों ने फिर से जमीन पर धावा बोला। जेसीबी की मदद से पीड़ितों की निर्माण सामग्री को तहस-नहस कर दिया गया और जो नींव खोदी गई थी, उसमें वापस मिट्टी भर दी गई।
*मंडफिया पुलिस की संदिग्ध भूमिका*
पीड़ित जब 23 अगस्त की घटना के बाद न्याय की आस में मंडफिया पुलिस थाने पहुंचे, तो उन्हें वहां से चौंकाने वाला जवाब मिला। आरोप है कि पुलिस उल्टा पीड़ितों पर ही दबाव बना रही है। पुलिसकर्मियों ने खुलेआम धमकी दी है कि, “20-25 लाख रुपये लेकर राजीनामा कर लो, वरना लालू (लाल गुर्जर) को लड़ाई-झगड़े के झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे।”
*”मंत्री गौतम दक हमारे पार्टनर हैं”*
आरोपियों का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि वे खुलेआम सत्ता की धौंस दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि “मंत्री गौतम दक हमारे पार्टनर हैं और हम यहां कॉम्प्लेक्स बनाकर ही रहेंगे।” अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई सत्ताधारी मंत्री का इन भू-माफियाओं को संरक्षण प्राप्त है, या भू-माफिया केवल पुलिस और प्रशासन को डराने के लिए मंत्री के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं?
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
स्थानीय थाने से निराश होने और लगातार मिल रही धमकियों के बाद, पीड़ितों ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एक लिखित शिकायत देकर भू-माफियाओं और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रार्थी ऊकारलाल गुर्जर की बाईट
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





