*राज्य सरकार की मंशानुरूप सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु चित्तौड़गढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी।*
*चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एनडीपीएस, अवैध खनन और साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा।*
*विशेष अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 28 वांछित अपराधी गिरफ्तार, 25 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज, 11 हजार से अधिक वाहनों की जांच।*
चित्तौड़गढ़, 05 अगस्त 2026। राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा समन्वित रूप से कार्रवाई करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए गए हैं।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अपराधियों की धरपकड़, स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर अंकुश, अपराधियों की निगरानी तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। साथ ही आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है।
जिला पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों का निष्पादन एवं विभिन्न प्रकरणों में प्रभावी कानूनी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिले में आमजन के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई है।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने तथा विभिन्न अपराधों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान के दौरान चिन्हित किये गए 59 वांछित/संगठित अपराधियों में से 28 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त धारा 107 बीएनएसएस के तहत 6, धारा 111 बीएनएस के तहत 8 तथा धारा 112 बीएनएसएस के तहत 20 कार्यवाहियां की गईं। कुल 62 प्रभावी कानूनी कार्यवाहियां करते हुए 4 प्रकरणों में स्पेशल पीपी नियुक्त किए गए।
मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के 25 प्रकरण दर्ज कर 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 2508.856 किलोग्राम डोडा चूरा, 96.01 ग्राम स्मैक तथा 22.120 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। साथ ही धारा 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 कार्यवाहियां कर तस्करों की अवैध व्यापार से अर्जित करीब 8 करोड़ की संपत्ति फ्रिज की गई तथा एक पिट-एनडीपीएस के तहत कार्रवाई भी की गई।
अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान के दौरान 5 प्रकरण दर्ज कर 7 अवैध हथियार तथा 57 कारतूस बरामद किए गए एवं 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साइबर अपराधों के विरुद्ध 7 प्रकरण दर्ज, 3 हॉटस्पॉट चिन्हित तथा 16 खातों को फ्रीज किया गया, जिससे ₹3213350 की राशि फ्रीज एवं ₹1487168 की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई।
अवैध खनन के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज कर 32 संयुक्त कार्यवाहियां की गईं। इस दौरान 15 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा 37 ट्रैक्टर, 14 डंपर एवं 1 जोसीबी मशीन जब्त की गई। साथ ही 414 टन रेत, 120 टन मिट्टी एवं 13 टन अवैध पत्थर जब्त कर ₹13,86,800 का जुर्माना वसूल किया गया।
नाकाबंदी अभियान के दौरान जिलेभर में 237 नाकाबंदी पॉइंट लगाकर 11752 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 147 शराब पीकर वाहन चलाने वाहन चालकों के विरुद्ध, 557 बिना हेलमेट, 393 बिना सीट बेल्ट, 60 वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात, 700 नम्बर प्लेट संबंधी, 784 काली फिल्म तथा 3,579 अन्य यातायात नियम उल्लंघन की कार्यवाहियां करते हुए कुल 6220 चालान बनाए गए।
विशेष नाकाबंदी एवं अन्य अभियानों के दौरान 10 वाहन जब्त किए गए। आर्म्स एक्ट के 7, आबकारी अधिनियम के 16, एनडीपीएस एक्ट के 21 तथा अन्य विशेष एवं स्थानीय अधिनियमों के 5 प्रकरण दर्ज किए गए। कुल 60 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 170 बीएनएस के तहत 192 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग अभियान के अंतर्गत 20 सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाले पोस्ट चिन्हित किए गए तथा 20 पोस्ट हटवाए गए। इस संबंध में 5 प्रकरण दर्ज कर 14 निरोधात्मक कार्यवाहियां एवं 10 गिरफ्तारियां की गईं।
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1102 ओवर स्पीड चालान (₹11,02,000), 147 शराब पीकर वाहन चलाने के चालान (₹1,35,000), 563 हेलमेट उल्लंघन (₹5,63,000), 563 ओवरलोड सवारी (₹90,600) तथा 3,410 अन्य यातायात नियम उल्लंघन (₹9,84,100) के चालान किए गए।
महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 199 लंबित प्रकरणों के अतिरिक्त अभियान अवधि में 50 नए प्रकरण दर्ज हुए। कुल 249 मामलों में कार्रवाई करते हुए 19 चालान, 26 एफआर में निस्तारण किया गया तथा 429 जनजागरूकता अभियान आयोजित किए गए। वहीं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 29 थानों में 29 वृत्ताधिकारी स्तर की सीएलजी बैठकें, 5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 3 पुलिस अधीक्षक स्तर की बैठकें आयोजित की गईं तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा 11 बैठकों की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





