अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब राम दरबार के दर्शन के लिए पहले की तरह सामान्य पास की आवश्यकता नहीं होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए दर्शन प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया है।
हालांकि, सुगम दर्शन और वीआईपी पास की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। वहीं, रामलला की तीनों आरतियों के लिए अलग-अलग पास जारी किए जाएंगे। श्रद्धालु तत्काल पास बिड़ला गेट स्थित यात्री सुविधा केंद्र से सुबह 9 बजे के बाद बनवा सकेंगे।
मंगला और श्रृंगार आरती के पास एक दिन पहले जारी होंगे, जबकि शयन आरती का पास उसी दिन उपलब्ध कराया जाएगा। सुगम दर्शन और एडवांस पास केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मिलेंगे। वरिष्ठ नागरिकों और गोद में शिशु लेकर आने वाले माता-पिता के लिए काउंटर से विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ट्रस्ट के अनुसार, नियमित दर्शन के लिए जारी दैनिक पासों की भी समीक्षा की जा रही है। समीक्षा पूरी होने के बाद नई व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





