10 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़।
जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम ) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चंदेरिया के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुकेश जाट को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु प्रभारी डीएसटी जोधाराम पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में डीएसटी के रामावतार मय जाब्ता कांस्टेबल सुनील, दुर्गेश, हेमराज, पदम, जोगेंद्र, मनीष,पुरखाराम, राकेश, साहिल,मुकेश की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा डीएसटी के रामावतार को सूचना मिली कि पुलिस थाना चंदेरिया जिला चित्तौड़गढ़ के एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी मुकेश पिता शंकर लाल जाट निवासी भूतिया खुर्द थाना भदेसर जो आज अपने गांव से चित्तौड़गढ़ में किसी कार्य से आएगा सूचना विश्वसनीय होने डीएसटी के जाब्ता ने तुरंत मुताबिक सूचना मुखबिर द्वारा की मुकेश पिता शंकर लाल जाट निवासी भूतिया खुर्द थाना भदेसर मिला जिसको डिटेन किया
डिटेन शुदा आरोपी को पुलिस थाना चंदेरिया के 10,000 ईनामी होंने से नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना चंदेरिया को सिपुर्द किया गया
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





