36 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त।

SHARE:

तस्करों को सप्लाई के लिए खेत की कच्ची टपरी में छिपाकर रखा 36 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त।

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस एवं डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बोरदा गांव में एक खेत पर बनी कच्ची टपरी में तस्करों को सप्लाई के लिए छिपाकर रखा 36 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिह जोधा के निर्देशन एवं वृताधिकारी गंगरार उदयसिंह चुंडावत के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापति मय जाप्ता हैड कानि युवराजसिंह, कानि.सुनिल, बाबुलाल ,चालक हैडकानि देवकिशन तथा डीएसटी हैड कानि. प्रमोद कुमार मय टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के सरहद बोरदा गांव बोरदा से खेतो की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे आरोपी देवीलाल माली ने अपने खेत पर काले तिरपाल से बनी टपरी में तस्करो को उपलब्ध कराने हेतु रखे दो प्लास्टिक के कट्टो में भरे कुल 36 किलो 910 ग्राम मय बारदाना अवैध अफीम डोडा चूरा जप्त किया गया। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment