कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट चित्तौड़गढ़ में नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों व सोनम वांगचुक पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आक्रामक नजर आ रही है। जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण धरने और अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किया गया। इसके बाद छात्रों के शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को पीटा गया और लहूलुहान किया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि देश में 152 बार पेपर लीक होने से साढ़े 7 करोड़ छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। नीट पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए। दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त किया जाए। इस सबकी जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।
नीट पेपर लीक से दुखी होकर जान गंवाने वाले देश के छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए तथा 52 पीड़ित परिवारों में से एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही, इस बर्बरता के लिए जिम्मेदार पुलिस के आला अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए। देश की सर्वोच्च पलोकसभा में पेपर लीक और दिल्ली की घटना पर व्यापक चर्चा सुनिश्चित की जाए।

बाईट- सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, पूर्व राज्यमंत्री

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment