चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
लोहाना क्षेत्र में खेतों से मोटरों की केबल चोरी 15 किसानों ने थाने में दी सामूहिक रिपोर्ट
भादसोड़ा | 22 जुलाई
लोहाना क्षेत्र में खेतों पर लगे सिंचाई मोटरों की केबल चोरी होने की घटनाओं से किसानों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के 10 से 15 किसान भादसोड़ा थाने पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ सामूहिक रिपोर्ट दर्ज कराई।
किसानों ने बताया कि अज्ञात बदमाश उनके कुओं पर लगी विद्युत मोटरों की केबल काटकर ले गए, जिससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बारिश के बीच फसलों की सिंचाई बाधित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है।
पीड़ित किसानों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सामूहिक रिपोर्ट प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 37





