वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने जरूरतमंद छात्राओं को बोर्ड परीक्षा शुल्क प्रदान किया।
फालना,पाली।
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, फालना-खुडाला के तत्वावधान में अध्यक्ष गोपालसिंह चौहान की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक हरीपाल शर्मा द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय, फालना में कक्षा 10 एवं 12 की जरूरतमंद छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा शुल्क की राशि प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया*
*कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उगमसिंह पंवार ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा मेहनत एवं लगन से अध्ययन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति समय-समय पर छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करती रहेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सभी सदस्यों का सम्मान कर उनका* *आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी समिति के सदस्यों से इसी प्रकार शिक्षा एवं छात्र हित में सहयोग मिलता रहे, ऐसी अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास जरूरतमंद छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं*
*इस अवसर पर समाजसेवी अमित मेहता, गोपालसिंह चौहान, कैलाश बी. जोशी, मानसिंह देवड़ा, ओम दाधीच,जसवंतसिंह देवड़ा, चंपालाल भाटी, उगमसिंह पंवार,सुख सिंह खंगारोत,प्रतापराम राठौड़,नारायणलाल गर्ग सहित विद्यालय परिवार,छात्राएं एवं अनेक गणमान्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित मंच संचालन कैलास बी जोशी ने किया*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





