महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद आयोजित।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद आयोजित।

*260 राजकीय विद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म से जोड़कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*

पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार संचालित “महिला सुरक्षा संकल्प – Safety and Dignity for Every Woman” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW श्री अशोक कुमार के निर्देशन में जिले के राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जेंडर सेंसिटाइजेशन, महिला सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन हेल्पलाइन सेवाओं एवं विभिन्न महिला संबंधित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से जिले के 260 राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ऑनलाइन वेब प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़कर हजारों छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। ऑनलाइन संवाद के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला गरिमा हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, आपातकालीन सेवा-112, वन स्टॉप सेंटर, गुड टच-बैड टच, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, महिला बीट अधिकारी योजना, राजकॉप ऐप, पॉक्सो ई-बॉक्स, शी-बॉक्स तथा साइबर सुरक्षा के Do’s & Don’ts के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने, साइबर ठगी से बचने तथा किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना बिना संकोच पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment