विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने मगरतालाब पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए निर्देश
खिंवाड़ा,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती मगरतालाब पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलर,गुड़ा जैतावतान,मगरतालाब , राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुगाली ढाणी व गुड़ा कला का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया व जिला कलेक्टर पाली के नवाचार मिशन मानस की क्रियान्विति पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलर की प्रार्थना सभा में भाग लिया व विद्यार्थियों को मिशन मानस की जानकारी दी व नियमित समाचार पत्र पठन ,सामान्य ज्ञान व पुस्तक पठन की महत्ता पर प्रकाश डाला।माली ने शतरंज खेल का शैक्षिक महत्व समझाते हुए विद्यालय में शतरंज खेल के लिए निर्देशित किया।माली ने चंद्रमा पर पहला कदम रखने वाले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के बारे में प्रेरक जानकारी दी तत्पश्चात प्रधानाचार्य जसवंत सिंह जैतावत से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने एबीएल किट के प्रभावी उपयोग के लिए निर्देशित किए।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।माली ने आई सीटी लैब का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर चंपालाल,भीमसिंह सोलंकी,मनोहर सिंह,राजेंद्र सिंह व विजय राज मीना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जैतावतान,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतालाब ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुगाली ढाणी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा कला में विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया व शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर जसवंत सिंह जैतावत,कालूराम मीना, बाबूलाल व देवाराम सहित समस्त संस्था प्रधान व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण कर एप के माध्यम से शाला संबलन किया जाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment