महाराज की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया।

SHARE:

हरिराम सदन के संस्थापक महंत हरिराम शरण शास्त्री जी महाराज की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

अयोध्या। लक्ष्मण घाट अड़गड़ा स्थित हरिराम सदन के संस्थापक महंत हरिराम शरण शास्त्री जी महाराज की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक वातावरण के बीच बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने महंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
हरिराम सदन के पीठाधीश्वर महंत रामलोचन शरण ने बताया कि पूज्य महंत हरिराम शरण शास्त्री जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन गौसेवा, संत सेवा और श्रीराम भक्ति को समर्पित कर दिया था। उन्होंने सदैव धर्म, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया तथा भगवान श्रीराम की भक्ति एवं सेवा में निरंतर लीन रहे।
उन्होंने कहा कि महंत हरिराम शरण शास्त्री जी महाराज का व्यक्तित्व संत समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके बताए आदर्शों पर चलकर ही समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ किया जा सकता है।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, संत सम्मान एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राम कुमार दास, पुजारी रमेश दास, महंत अवधेश दास, करतालिया आश्रम के महंत रामदास, हरिराम सदन के अधिकारी प्रकाश शरण, विकास दास, विनोद शरण, रविशंकर शरण सहित अयोध्या के अनेक संत-महंत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संतों के आशीर्वचन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य महंत हरिराम शरण शास्त्री जी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment