राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ सेवा कार्यों का विस्तार समय की आवश्यकता-खंडेलवाल
सादड़ी,पाली।
भारत माता व स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ सेवा कार्यों का विस्तार समय की आवश्यकता है,अतःभारत विकास परिषद को प्रतिमान के रुप में गांव व बस्ती का चयन कर विकसित करनी चाहिए।उक्त उद्गार भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने स्थानीय रांकावत रिसोर्ट में भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के दायित्व ग्रहण समारोह व आम सभा में व्यक्त किए।
खंडेलवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद के प्रत्येक दायित्वधारी को अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए संपर्क,सहयोग, संस्कार,सेवा,सहयोग के सूत्रों को क्रियान्वित करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शाखा सादड़ी समाज में अपेक्षित परिवर्तन की संवाहक बनेगी।इस अवसर पर बोलते हुए तहसीलदार फतेह सिंह राठौड़ ने कहा कि भारत विकास परिषद प्रबुद्धजनों की संस्था है अतः समाज की इससे अधिक अपेक्षाएं हैं।विश्वास है कि विवेकानंद के आदर्शो के अनुरुप भारतीय संस्कृति के आलोक में गतिविधियों का सतत संचालन करेगी।समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र गेहलोत ने की।
संरक्षक हस्तीमल वैष्णव ,अध्यक्ष सुशीला सोनी के नेतृत्व में अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के बाद अतिथि परिचय व स्वागत किया गया। शाखा अध्यक्ष सुशीला सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया तत्पश्चात क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने शाखा के दायित्वधारियों डा ललित राठौड़,राजेश्वरी सिंह,भंवरलाल सुथार, शिवलाल राईका को दायित्व ग्रहण कराया।प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र गेहलोत ने नवीन सदस्यों डा मान सिंह भदौरिया,डा रविंद्र पाल जानू,जुगल किशोर, दीपक सिंह चौहान,निकिता रावल,भारती सोनी का बाहुमान कर संकल्प दिलाया।शाखा सचिव डा गिरधारीलाल देवड़ा ने गत बैठक की कार्यवाही का प्रतिवेदन व वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा व इस सत्र के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ ने गत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा रखा व इस वर्ष का बजट रखा जिसका सर्वसम्मति से उसका अनुमोदन किया।तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष ऐडवोकेट महेंद्र गेहलोत ने भारत विकास परिषद की स्थापना की पृष्ठभूमि,उद्देश्यों ,रीति नीति व कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला।शाखा संरक्षक हस्तीमल वैष्णव ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन कालूराम माली ने किया।इस अवसर पर विजय सिंह माली,एडवोकेट विनोद मेघवाल,ओगडराम सोलंकी,ओमप्रकाश बोहरा, हनवंत सिंह राठौड़ ,कमलेश रावल,डूंगाराम माली,मदनलाल गेहलोत,ओटाराम ,राजेश देवड़ा,रमेश भाटी,हेमंत कुमार गर्ग,नारायण लाल हिंगड़ सहित समस्त सदस्य व उनके परिजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद भारत के सर्वागीण विकास के लिए कार्यरत संस्था है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





