भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह आज,तैयारियों को दिया अंतिम रुप।

SHARE:

भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह आज,तैयारियों को दिया अंतिम रुप
सादडी,पाली।
भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह आज सायं 5बजे स्थानीय रांकावत रिसोर्ट में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल,पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत व भामाशाह निमित्त पुनमिया ,तहसीलदार फतेह सिंह राठौड के आतिथ्य में होगा।समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डा महेंद्र गेहलोत करेंगे।
भारत विकास परिषद के सचिव डा गिरधारी लाल देवड़ा ने बताया कि इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशीला सोनी,सचिव गिरधारीलाल देवड़ा व कोषाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ को दायित्व ग्रहण कराया जाएगा साथ ही आम सभा का भी आयोजन होगा।समारोह की तैयारियों में सभी सदस्य उत्साह से लगे हुए हैं।आज रांकावत रिसोर्ट में संरक्षक हस्तीमल वैष्णव व अध्यक्ष सुशीला सोनी ने तैयारियों की समीक्षा की व तैयारियों को अंतिम रुप दिया ।इस अवसर पर विजय सिंह माली,भंवर लाल सुथार,एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित,नारायणलाल हिंगड़,राजेश देवड़ा,कालूराम माली,डूंगाराम माली,राजेश्वरी सिंह, कमलेश रावल,शिवलाल राईका,ओगड राम सोलंकी,रमेश भाटी व नरेश सोलंकी समेत कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी पिछले चार वर्षों से नगर में कार्यरत हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment