मांडीगढ पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों का किया शाला संबलन।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने मांडीगढ पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों का किया शाला संबलन
सादडी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती मांडीगढ पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा,भौमियाजी मंदिर,ठल्डा बस्ती राजपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया व जिला कलेक्टर पाली के नवाचार मिशन मानस की क्रियान्विति पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शंकरलाल ने बताया कि माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ की प्रार्थना सभा में भाग लिया व विद्यार्थियों को मिशन मानस की जानकारी दी व नियमित समाचार पत्र पठन ,सामान्य ज्ञान व पुस्तक पठन का महत्व बताते हुए अध्ययन संस्कृति विकसित करने के लिए प्रेरित किया।माली ने भारत रत्न से सम्मानित नेल्सन मंडेला के जीवन पर प्रकाश डाला।तत्पश्चात शंकरलाल ने माली को विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी व अवलोकन कराया जिसे माली ने सराहा।माली ने प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।तत्पश्चात माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने एबीएल किट के प्रभावी उपयोग के लिए निर्देशित किए।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।माली ने आई सीटी लैब का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर गिरधारी लाल देवड़ा,चुन्नीलाल गेहलोत,रमेश कुमार चौधरी,शिवरतन सैनी,प्रकाश चंद्र गर्ग,सुखराज चौधरी,निमेश कुमार,शंकरलाल मीना,कृष्णकुमार चौहान,नरेंद्र कुमार बोहरा,नीरज रिंडर व ललित कुमार सैन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा,भौमियाजी का मंदिर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठल्डा बस्ती राजपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरामें विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात माली ने शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान रंजीत सिंह,कपिलदेव,जया शर्मा व प्रमोद सिंह सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण कर एप के माध्यम से शाला संबलन किया जाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment