वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति फालना खुडाला की बैठक।

SHARE:

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति फालना खुडाला की बैठक ओम दाधीच की अध्यक्षता में सागर प्याउ फालना में आयोजित हुई। बैठक में उगमसिंह पंवार ने समिति के कामकाज को आमजन के हितार्थ करने एवं गरीब विद्यार्थियों की सहायता कर शिक्षा के लिए प्रेरित करने आदि के बारे में विचार व्यक्त किये। कैलाश बी जोशी ने समिति के कोषाध्यक्ष नैनसिंह पंवार को जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए गीत प्रस्तुत किया। चंपालाल भाटी ने बताया कि प्रशासन एवं राजनेताओं को वरिष्ठ नागरिक कार्यालय हेतु जमीन आवंटन के बारे में कई बार लिखित एवं मौखिक निवेदन करने के बावजूद अभी तक जमीन आवंटित नहीं हुई है, इस पर ओम दाधीच ने जमीन आवंटन के बारे में अग्रिम कार्रवाई का बीड़ा उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा। मांगीलाल सुथार ने वर्षा होते ही मुछाला महावीर व ठंडी बेरी भ्रमण के लिए अपने विचार रखें! बैठक में अल्पाहार की व्यवस्था नैनसिंह पंवार द्वारा रखी गई एवं समिति की ओर से उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में माल्या अर्पण कर सभी ने शुभकामनाएं दी। कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने से चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन कर उगमसिंह पवार की अध्यक्षता में मानसिंह देवड़ा, मांगीलाल सुथार, ओम दाधीच एवं प्रतापराम राठौड को मनोनीत किया। इस अवसर पर गोपालसिंह चौहान, कैलाश बी जोशी, उगमसिंह पंवार, हरीपाल शर्मा, रुपाराम सुथार, मानसिंह देवड़ा, नैनसिंह पंवार, जसवंतसिंह देवड़ा, देवराज जैन, चंपालाल भाटी, मांगीलाल सुथार, मांगीलाल वैष्णव, प्रतापराम राठौड, सुखाराम गर्ग, केशवदास वैष्णव, नारायणलाल मीणा, मोहनलाल माली, वरदीचंद मालवीय, दशरथकुमार छीपा, देवीसिंह गहलोत, किशनसिंह गुर्जर, सोनाराम लोहार, मगराज लोहार, नारायणलाल गर्ग, कन्हैयालाल मालवीय, हेमसिंह, बुधराम दहिया, पुखराज हीरागर एवं गणमान्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश बी जोशी ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment