इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड में बढ़ाया विद्यालय का गौरव।

SHARE:

*लोढ़ा स्कूल की छात्रा तथा शर्मा ने SOF इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड में बढ़ाया विद्यालय का गौरव।
फालना,पाली।
कनकराज सावंतराज लोढ़ा पब्लिक स्कूल, फालना की छात्रा तथा शर्मा ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड (ISSO) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रैंक-3 तथा राजस्थान जोन में रैंक-2 प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि पर छात्र को इंटरनेशनल ब्रॉन्ज मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस तथा गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष कोचर ने बताया कि यह उपलब्धि छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है और यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
डॉ. कोचर ने छात्र तथा शर्मा, उनके अभिभावकों तथा समस्त शिक्षकों के साथ ओलंपियाड प्रभारी श्रीमती शारदा शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment