हादसे के बाद पूरे गांव में शोक।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर

पशुओं की प्यास बुझाने के लिए पानी भरने गए एक 60 वर्षीय वृद्ध की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक

की लहर है।*

घटना जयसिंहपुरा गांव की है, जहां दोपहर बाद पशु खेळ में पानी कम होने से पशुओं को पानी पीने में परेशानी हो रही थी। गांव के 60 वर्षीय कालूलाल गाडरी पशुओं के लिए पानी भरने के उद्देश्य से ट्यूबवेल की मोटर चालू करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मोटर के स्टार्टर को हाथ लगाया, वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हरीश भारती और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को उप जिला चिकित्सालय कपासन लाया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जयसिंहपुरा गांव और कपासन चिकित्सालय पहुंच गए। कालूलाल गाडरी की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर बिजली उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता की याद दिलाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment